Friday, 4 March 2016

देशभक्ति या देशद्रोही


sandip singh

कन्हैय्या लाल की उम्र 28 है 
मामूली बात है की इसके बाप की उम्र लगभग 50 होगी। देश आज़ाद हुए हो गए 69 साल। 
उसमे कांग्रेस का शासन रहा 57 साल। तो अपनी ज़िन्दगी के 40 साल इसके पिता ने कांग्रेस के शासन में काटे। 

आज भी इसका परिवार मात्र 3000 रु महीना पर ज़िंदा है। 40 साल तक कांग्रेस के शासन में जिस आदमी की ओकात 3000 से ज्यादा नहीं हो सकी उसका बेटा सिर्फ दो साल की मोदी सरकार के खिलाफ गरीबी और आज़ादी की लड़ाई छेड़ने की बात कर रहा है। 

इस देश की सारी जनता को क्या ये बिहार के तम्बाकू छाप की नज़र से देख रहा है।जो बिहार को गुंडाराज और लालूराज़ से आज़ाद नहीं करवा पाये वो देश को देशभक्तो से आज़ाद करवाएंगे।

ऐसा जोकर जनता द्वारा चुने हुए लोगो के लिए कोई खतरा नहीं है। हाँ कपिल शर्मा के लिए जरूर खतरा है। उसका कॉमेडी शो दुबारा शुरू हो रहा है इसलिए इसने भी अपना कॉमेडी शो रात jnu में दिखा दिया ।
ABP,आजतक, NDTV ने जेएनयू के कन्हैया कुमार की speech को 55 मिनिट तक निरंतर telecast किया ...जैसे कोई बहुत अच्छा काम देश के लिए किया हो।
"धिक्कार है ऐसे मीडिया के लोंगों पर।"

जरा Dehli HC का निर्णय भी तो पढ़ लिया होता। कन्हैया कुमार एक विशेष पार्टी से आता है इसलिए उसका अपना एजेंडा है। अपनी बात को सही दिखलाने के लिए बीच बीच में देश के सम्मान की बात करता है।
"कोर्ट ने बेहद सख्त रुख से कहा है कि जिस अंग में घाव हो जाए तो उसका इलाज़ तुरंत जरूरी है और यदि घाव ज्यादा घहरा हो जाए तो उसका ऑपरेशन कर काट के फेंक दिया जाता है।"

मित्रो आपका इस बिषय पर चुप रहने से ही ऐसे लोगो का बल मिलता है, 
इसलिए आप अपने स्तर पर सोशल मीडिया और जिम्मेदार मीडिया के साथ मिलकर अराजकता वाले सभी देशद्रोही का विरोध करे।

"क्यूँकि यह देश हमारा है।"जय हिन्द।

No comments:

Post a Comment